बॉलीवुड में ऐसी कई अदाकाराएं हैं जिन्हे देखकर लगता है कि बढ़ती उम्र का इन पर कोई असर ही नहीं होता।
कुछ तो उम्र बढ़ने के बाद ही ज्यादा खूबसूरत हुई हैं तो कुछ जैसे पहले हॉट दिखती थीं, आज भी वैसी ही लगती हैं। खुद देखिए, 40 पार कर चुकी ये हीरोइनें कितनी बोल्ड हो गई हैं।
टिस्का चोपड़ा
तारे जमीन पर फिल्म में मां का किरदार कर चुकीं टिस्का की अभी तक शादी नहीं हुई है। लेकिन इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस में कोई कमी नहीं है।
नगमा
नगमा भले ही हीरोइन से राजनेता बन गई हों लेकिन इस उम्र में भी अपना अच्छा ख्याल रखती हैं। 41 की नगमा के चेहरे पर झुर्रियां नहीं दिखाई देतीं।
शिल्पा
भले ही शिल्पा शेट्टी को खूबसूरत दिखने के लिए अपनी नाक की सर्जरी करानी पड़ी हो लेकिन अब वो किसी हॉट बाला से कम नहीं लगतीं। शिल्पा की उम्र 40 साल है।
दिव्या दत्ता
दिव्या दत्ता पहले भी कम बोल्ड नहीं थीं और आज भी वे बोल्ड रोल करने में कभी पीछे नहीं हटती। चाहे बदलापुर देख लें या हाल ही में रिलीज हुई चॉक एंड डस्टर। दिव्या 38 की हो चुकी हैं और लगता है उम्र के साथ और बोलड् हो जाएंगी।
अमीषा पटेल
फिल्म कहो ना प्यार है और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी आज भी बेहद खूबसरत नजर आती हैं. इनके भी रिलेशन की खबरें कई लोगों के साथ आईं, लेकिन 43 साल की अमीषा ने अब तक शादी नहीं की है।
काजोल
बाजीगर और करण अर्जुन वाली काजोल को याद करें तो कभी सोचा नहीं था कि काजोल भी बड़ती उम्र में इतनी गजब की लग सकती हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले में उनका लुक देख कर ये बात और साफ हो जाती है।
माधुरी दीक्षित
बात खूबसूरती की हो तो भला माधुरी दीक्षित को कैसे भूल सकते हैं। 48 की हो चुकी माधुरी आज भी जब डांस फ्लोर पर अपनी अदाएं बिखेरती हैं तो लोग कायल हो जाते हैं।
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे ऐसी हीरोइन हैं जिनका भोलापन आज भी उतना ही प्यारा लगता है जितना पहले लगा करता था। 41 साल की उम्र में भी उनके कई दीवाने हैं।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा खान का तो जवाब ही नहीं। उन्हें देख कर तो लगता है मानो उम्र थम गई हो। वो जिनती हॉट छैंया छैंया गाने में लगी थीं उतनी ही आज भी लगती हैं। मलाइका की उम्र 42 साल है।
पद्मिनी कोल्हापुरे
पद्मिनी कोल्हापुरे 50 साल की हो चुकी हैं फिर भी उनकी उम्र का उन की खूबसूरती पर ज्यादा असर नहीं दिखता। आज भी वे दिलकश लगती हैं।महिमा चौधरी
महिमा चौधरी जब परदेस फिल्म से पहली बार बॉलावुड में आई थीं तब भी सुंदर लगती थीं और अब 42 की उम्र में भी उन्होंने खउद को काफी मेनटेन कर रखा है।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना पहले भी दिखने में बुरी नहीं लगती थीं लेकिन अब तो इनकी सुंदरता और स्टाइल के क्या कहने! ये 41 साल की हो चुकी हैं।
मंदिरा बेदी
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे और सीरियल शांति में मंदिरा बेदी को याद किया जाए तो कौन कह सकता है कि आज ये इतनी हॉट लगती हैं और क्रिकेटर की बेहतरीन कमेंट्री करती हैं। छोटे बालों और बोल्ड ड्रेसेज में मंदिरा बहुत बिंदास लगती हैं जबकि इनकी उम्र 43 साल है।
करिश्मा कपूर
41 साल की हो चुकी करीना की पुरानी तस्वीरें देख लें तो लगता ही नहीं ये आज की करिश्मा हैं। यकीनन, उम्र बढ़ने के साथ इनकी खूबसूरती भी बढ़ी है और पहले से बेहतर लगती हैं।
(साभार)