इन 6 लोगों के साथ था दीपिका पादुकोण का अफेयर, इस शख्स से ब्रेकअप के बाद हो गई थीं डिप्रेशन की शिकार – The Focus Hindi

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_users' doesn't exist]
SELECT * FROM wp_users WHERE ID IN (1)

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_users' doesn't exist]
SELECT * FROM wp_users WHERE ID = '1' LIMIT 1

इन 6 लोगों के साथ था दीपिका पादुकोण का अफेयर, इस शख्स से ब्रेकअप के बाद हो गई थीं डिप्रेशन की शिकार

 

Deepika Padukone Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। लोग दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चे करते हैं। कुछ दिनों पहले भी दीपिका पादुकोण और उनके पति बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन बाद में दोनों से इसे झूठ बताया। फिलहाल दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ को खूब इन्जॉय कर रही हैं।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और तब से ही उनकी नाम कई लड़कों के साथ जुड़ता रहा है। कहते हैं कि निहार पांड्या उनके पहले बॉयफ्रेंड थे जिनसे दीपिका की मुलाकात मॉडलिंग के दिनों में ही हुई थी। दोनों लंबे समय तक साथ में थे लेकिन जैसे ही दीपिका को बॉलीवुड से ऑफर आने लगे उन्होंने निहार को इग्नोर करना शुरू कर दिया था। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी करने से पहले दीपिका पादुकोण का किन किन लोगों के साथ अफेयर में थी।

निहार पांड्या

निहार पांड्या और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात साल 2005 में मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों ही उस समय मॉडलिंग किया करते थे। अचानक हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण और निहार पांड्या लिव इन में भी रहते थे। बॉलीवुड में फेम हासिल होने के बाद दीपिका ने निहार पांड्या से ब्रेकअप कर लिया था।

उपेन पटेल
दीपिका पादुकोण और उपेन पटेल एक दूसरे को मॉडलिंग करने के समय से जानते थे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया था। दीपिका पादुकोण और उपेन पटेल ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर किसी से बात नहीं की थी और न ही इसे कुछ खास सीरियस समझा था। ऐसे में जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

मुजम्मिल इब्राहिम
मॉडलिंग करते हुए ही दीपिका पादुकोण की मुलाकात मुजम्मिल इब्राहिम के साथ हुई थी। दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि मुजम्मिल इब्राहिम के साथ दीपिका पादुकोण का रिलेशनशिप काफी लंबा नहीं चला था। कहते हैं कि दीपिका पादुकोण चाहती थीं कि मुजम्मिल इब्राहिम एक्टर बनकर पॉपुलैरिटी हासल करें लेकिन उनका करियर नहीं चल पा रहा था। ऐसे में दोनों ने कुछ समय बाद ही एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था।

युवराज सिंह
युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुई थी। उन्होंने तुरंत दोस्ती कर ली और अच्छे दोस्त बन गए थे। युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर डेट पर जाते थे। एक बार दीपिका पादुकोण ने युवराज सिंह के लिए एक बड़ी पार्टी भी होस्ट की थी। वह अक्सर युवराज सिंह का मैच देखने भी जाती थीं। कहते हैं कि दीपिका पादुकोण ने युवराज सिंह के पजेसिव नेचर के कारण उनसे ब्रेकअप करने का फैसला किया था। कहा जाता है कि युवराज से पहले दीपिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर रही थीं। लेकिन बीच में ही युवराज की एंट्री हो गई जिससे धोनी कुछ नहीं कर पाए। और इस तरह युवराज और दीपिका की नजदीकियों की वजह से धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और रिश्ता तोड़ लिया।

सिद्धार्थ माल्या
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बिजनेस टायकून विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्‍या एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों के अफेयर के खूब चर्चे होते थे। लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ माल्या का बर्ताब खराब होता जा रहा था। दीपिका को सिद्धार्थ की कई हरकतों से परेशानी होने लगी थी। ऐसे में खुद दीपिका पादुकोण ने ही सिद्धार्थ को छोड़ने का फैसला कर लिया था।

रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। कहते हैं कि दीपिका पादुकोण एक्टर रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं। दीपिका ने तो प्यार में अपने शरीर पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नई चल पाया और दिल फेक आशिक रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ के चलते दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण डिप्रेशन में चली गई थीं।

Leave a Comment