ख़ुद ने पहले किया तलाकशुदा हिंदू एक्ट्रेस से निकाह, अब दोनों मिलकर कर रहे बहन सबा के शादी की तैयारियां

छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ी दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) को काफी पसंद किया जाता है। यूं तो ये दोनों किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इन दिनों दोनों सबा इब्राहिम (शोएब इब्राहिम की बहन व दीपिका कक्कड़ की ननद) की शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, इन्होंने शादी की तैयारी शुरू कर दी, जिसकी झलकियां सामने आई हैं।

saba

पहले ये जान लीजिए कि शोएब और दीपिका ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर मिले और प्यार हो गया। जब से कपल ने शादी की है, तब से दोनों अक्सर अपने प्यारे पलों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

saba

मुंबई में शादी की शॉपिंग शुरू

इब्राहिम परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। दीपिका और सबा मुंबई के एक पॉपुलर मार्केट में शॉपिंग करने गई थीं। दीपिका अपने साथ एक रजिस्टर भी लेकर गई थीं, जिसमें उन्होंने सभी कार्यों की लिस्ट बनाई थी।

saba

सबा ने बताया कि उन्होंने पहली बार अपने लिए सोने के कड़े खरीदे हैं। उनके परिवार में सभी ने कड़ों के डिजाइन की सराहना की थी। सबा ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्होंने हार इसलिए नहीं लिया, क्योंकि उन्हें यकीन नहीं था कि वह इसे पहनेंगी।

saba

शादी की थीम

शोएब और दीपिका ने वेन्यू और डेकोरेशन पर चर्चा की है। दीपिका ने बताया कि हल्दी और मेहंदी का सेट अप बदल जाएगा। शाम को हल्दी और अगले दिन मेहंदी है। उन्होंने दोनों के वेन्यू पर बात की। दीपिका और शोएब ने वेडिंग प्लानर्स से मुलाकात भी की है। वे उत्साहित हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी वाइब वेडिंग प्लानर्स के साथ मेल खाती है। दीपिका भी शोएब से सहमत हैं और दोनों को उम्मीद हैं कि उनके बजट में बात बन जाएगी।

saba

सबा की ‘बिदाई’ की बात पर उनकी मां इमोशनल हो गईं। सबा ने जोर देकर कहा कि ‘बिदाई’ के बाद सभी उनके साथ आएं। सबा के बिना रहने के बारे में सोचकर घर की सभी महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए। बता दें कि सबा की नवंबर 2022 में शादी होने वाली है, जिसके लिए इब्राहिम फैमिली काफी एक्ससाइटेड है।

फिलहाल, हमें भी सबा की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपका सबा की शादी की तैयारियों पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Leave a Comment