बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की नातिन सायशा ‘शिवाय’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। शिवाय में सायशा के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन हैं। शिवाय 28 अक्टूबर को दिवाली के दिन रिलीज होगी। पांचवीं कक्षा तक इंग्लैंड में पढ़ीं सायशा ने 12वीं कक्षा मुंबई के एक स्कूल से पास की है। शायसा की मां शाहीन बानो दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की भतीजी हैं।
सायशा के पिता सुमीत सैगल और मां शाहीन बानो हैं। सायशा के पिता सुमीत और मां शाहीन का साल 2000 में त’ला’क हो गया था। उसके बाद सुमीत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस फराह नाज से शादी कर ली थी। सायशा को म्यूजिक और डांस बहुत पसंद है।
सायशा ने लंदन से डांस की ट्रेनिंग हासिल की है। लंदन में सायशा ने 10 की उम्र में ही लेटिन-अमेरिकन स्टाइल का डांस सीखना शुरू कर दिया था। सायशा ने रियो डे जनेरियो और साउथ अफ्रीका में भी डांस की ट्रेनिंग हासिल की है। सायशा ने ओडिशी, कथक, बेली डांस और हिप हॉप की ट्रेनिंग भी ली है।
करियर
सायेशा सहगल ने जयम रवि के साथ फिल्म वनमगन में अपनी शुरुआत की। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उन्होंने अखिल (2015) में तेलुगु से शुरुआत की और 2016 में अजय देवगन की शिवाय के लिए बॉलीवुड में कदम रखा।
सायेशा साइगल वर्तमान में एक एनीमेशन फिल्म में काम कर रही हैं, जो व्हेल्स फिल्म्स और प्रभुदेवा स्टूडियो के सहयोग से बनाई गई है। फिल्म की शूटिंग का नाम ‘किजाकू अफ्रीकाविल राजू’ रखा गया है, जो वास्तव में एमजीआर के ‘उलगाम सुट्ट्रम वलीबन’ का भाग 2 है।