WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_terms' doesn't exist]
SELECT DISTINCT t.term_id, tr.object_id FROM wp_terms AS t INNER JOIN wp_term_taxonomy AS tt ON t.term_id = tt.term_id INNER JOIN wp_term_relationships AS tr ON tr.term_taxonomy_id = tt.term_taxonomy_id WHERE tt.taxonomy IN ('category', 'post_tag', 'post_format') AND tr.object_id IN (4119) ORDER BY t.name ASC

इसलिए हाथ में ब्रेसलेट पहनते हैं सलमान खान ! इस खतरनाक बीमारी से हैं पीड़ित… – The Focus Hindi

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_users' doesn't exist]
SELECT * FROM wp_users WHERE ID IN (1)

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_users' doesn't exist]
SELECT * FROM wp_users WHERE ID = '1' LIMIT 1

इसलिए हाथ में ब्रेसलेट पहनते हैं सलमान खान ! इस खतरनाक बीमारी से हैं पीड़ित…

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हमेशा अपने हाथ में फिरोजा रत्न वाला ब्रेसलेट पहने नजर आते हैं।

शूटिंग हो या सार्वजनिक कार्यक्रम या वर्चुअल मीट, सलमान के हाथ में ये ब्रेसलेट दिख ही जाता है। एक्टर के साथ ही ब्रेसलेट भी फैंस का ध्यान खींचता आया है। फैंस के मन में ये सवाल उठता रहता है कि आखिर क्या वजह है कि सलमान ने इसे अपनी पर्सनैलिटी का अभिन्न हिस्सा बना लिया है। आइए जानते हैं सलमान खान के इस ब्रेसलेट की पूरी कहानी:

सलमान खान हाथ में क्यों पहनते हैं ब्रेसलेट
जब सलमान ने खुद बताया ब्रेसलेट का राज
सलमान खान का यह ब्रेसलेट पहली बार उनकी 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ में दिखाई दिया था। सिल्वर कलर की चैन के साथ फिरोजा रत्न से सजा ये ब्रेसलेट सलमान का लकी चार्म माना जाता है। 2016 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने बताया था, ये ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने पहना हुआ था। उन्होंने इसे देखा और इसकी एक कॉपी बना ली। फिर खुद अपने लिए भी ये फिरोजा रत्न का ब्रेसलेट बनवा लिया। इसके बाद से वह इसे हमेशा पहने रखते हैं। वहीं, सलमान के फैंस का मानना है कि जब से ये ब्रेसलेट उन्होंने पहना है, उनको लगातार सफलता मिलती चली गई और वे टॉप के बॉलीवुड स्टार बन गए।

इसे लकी मानते हैं सलमान
सलमान खान ने एक बार इस ब्रेसलेट को लेकर बातचीत मेंं कहा था कि ये उनके लिए लकी है। इसके बाद फैंस भी अपने चहेते स्टार को देख, ऐसा ब्रेसलेट पहनने लगे। बाजार में भी इसकी कॉपी मिलने लगी।

क्या कहता है ज्योतिष
फिरोजा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि है, इसलिए इसे शुक्रवार को पहनना अधिक लाभकारी माना जाता है। फिरोजा रत्न पहनने की सलाह उन लोगों को दी जाती है जो मीडिया, मनोरंजन या क्रिएटिव फील्ड में होते हैं। शराब और जुए की लत वालों को भी इसे पहनाया जाता है। ज्यादा गुस्से वाले लोगों को भी इसे पहनने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि जिसको फिरोजा सूट कर जाए, उस पर काला जादू का असर नहीं होता है, दुश्मन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। इसे पहनने वालों में जबरदस्त आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है। प्रेम प्रसंग में सफलता और शादी के योग के लिए भी इसे पहना जाता है। इनमें से कौनसी वजह से सलमान ने यह ब्रेसलेट धारण कर रखा है, यह तो आप समझ ही गए होंगे। हां, लेकिन ये साफ है कि इस ब्रेसलेट को पहनने के बाद सलमान का करियर ग्राफ उपर की तरफ ही बढ़ा है। छोटे—मोटे मामलों को छोड़ दें, तो उनकी आगे बढ़ने की रफ्तार में कभी कमी नहीं देखी गई।

जब खो गया था सलमान का लकी ब्रेसलेट
सलमान का यह लकी ब्रेसटेल एक बार खो गया था। बताया जाता है कि इसके खोने से सलमान बैचेन से हो गए थे। यहां तक कि खाना-पीना भी छोड़ दिया था। किसी भी तरह इसे वापस लाना चाहते थे। घर में हर जगह ढूंढ़ा गया, नहीं मिला। आखिरकार यह स्विमिंग पूल में मिला। ये ब्रेसलेट एक्टर अस्मित पटेल को मिला था। उन्होंने सलमान को इसे वापस लौटा दिया था।

इस खतरनाक बीमारी से हैं पीड़ित
अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन ईवेंट के दौरान बताया है कि उन्हें ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया नामक एक खतरनाक न्यूरोलॉजीकल बीमारी है। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि इसे सुसाइडल डिजीज भी कहा जाता है। इसका शिकार व्यक्ति दर्द के कारण आत्महत्या करने की सोचने लगता है। सलमान ने बताया कि उन्हें भी इस बीमारी के कारण कई बार सुसाइड करने का विचार आया था। क्या है ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया ?

एमपी मेडिकल यूनिवर्सिटी के न्यूरोसर्जन और एचओडी डॉ. वाय.आर. यादव का कहना है कि ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया एक ऐसी क्रॉनिक पेन कंडीशन है जो सिर में मौजूद ट्राइजेमिनल या 5th केनियल नर्व को प्रभावित करती है। ये नर्व सिर के कई हिस्सों से होकर गुजरती है। इस बीमारी में अचानक असहनीय दर्द और तेज जलन होने लगती है। ऐसा लगता है जैसे की चेहरे पर कोई शॉक लगा हो। ये दर्द और जलन कुछ सेकंड से लेकर दो मिनट तक हो सकती है। कई बार चेहरे के दोनों तरफ एक साथ या अलग-अलग भी दर्द हो सकता है।

साभार

Leave a Comment