साल भर भी नहीं टिकी इन 5 सितारों की शादियां, दो महीने में ही टूट गयी सारा की शादी – The Focus Hindi

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_users' doesn't exist]
SELECT * FROM wp_users WHERE ID IN (1)

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_users' doesn't exist]
SELECT * FROM wp_users WHERE ID = '1' LIMIT 1

साल भर भी नहीं टिकी इन 5 सितारों की शादियां, दो महीने में ही टूट गयी सारा की शादी

बॉलीवुड में कई कपल्स ऐसे हैं जिन्होंने एक बार अपने जीवनसाथी का हाथ थामा तो जीवनभर साथ निभाया और अभी भी साथ-साथ हैं।

इनमें अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, शाहरुख खान-गौरी खान जैसे कई नाम हैं। दूसरी तरफ कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिनमें शादी एक साल भी नहीं चल पाई। इस कारण से पहली एनिवर्सरी भी नहीं मना पाए। आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी ही सबसे कम चली शादियों के बारे में :

रेखा और मुकेश अग्रवाल
एक्ट्रेस जितना अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहीं, उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। साल 1990 में उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। शादी से पहले दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हुई, डेटिंग भी की और प्यार परवान भी चढ़ा। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों को अहसास हुआ कि दोनों के नेचर अलग-अलग हैं।

यामी गौतम की वजह से पुलकित सम्राट ने सलमान की बहन से लिया था तलाक, अब इस ऐक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट। |मुकेश को ग्लैमरस लाइफ पसंद थी जबकि रेखा ग्लैमरस लाइफ से उब चुकी थी। दोनों के बीच ये अंतर बढ़ता गया। मुकेश और रेखा ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। आखिरकार 2 अक्टूबर, 1990 को बिजनेस में घाटे और अन्य शारीरिक परेशानियों से जूझते हुए मुकेश ने आ’त्म’ह’त्या कर ली। इस तरह से यह शादी महज 7 महीने ही रह पाई।

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले करण सिंह ग्रोवर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम थे। इस दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा निगम से शादी की। आश्चर्यजनक रूप से उनकी शादी महज 10 महीने में ही टूट गई। कहा जाता है कि शादी टूटने की वजह करण के विवाह होने के बावजूद अफेयर थे। हालांकि अब करण सिंह और बिपाशा बसु विवाह बंधन में बंधे हुए हैं।

मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता
एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से 25 जनवरी, 2017 को शादी की थी। मुंबई में ये भव्य शादी सम्पन्न हुई। हालांकि शादी के महज 6 महीने बाद ही मंदाना ने गौरव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवा दिया। कहा जाता है कि मंदाना के ससुरालवाले उनके फिल्मों में काम करने के खिलाफ थे।

पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा
नवंबर 2014 में पुलकित सम्राट ने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी की। हालांकि इनकी शादी महज 11 महीने ही रह पाई। रिपोर्ट्स में कहा गया कि शादी टूटने की वजह पुलकित की यामी गौतम से बढ़ती नजदीकियां थी।

सारा खान और अली मर्चेंट
सारा खान और अली मर्चेंट ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 4 में शादी की। साल 2010 के अंत में उन्होंने नि’काह भी किया। हालांकि सारा ने महज दो महीने में ही समझ लिया कि उनकी शादी टिक नहीं पाएगी। दो महीने बाद दोनों ने त’लाक का फैसला ले लिया। हालांकि तलाक लेने के कारण अलग-अलग गिनाए।

Leave a Comment