सलमान खान से पंगा लेना इन 12 बॉलीवुड सितारों को पड़ा भारी, बर्बाद हो गया बना-बनाया करियर – The Focus Hindi

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_usermeta' doesn't exist]
SELECT user_id, meta_key, meta_value FROM wp_usermeta WHERE user_id IN (1) ORDER BY umeta_id ASC

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_users' doesn't exist]
SELECT * FROM wp_users WHERE ID IN (1)

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_users' doesn't exist]
SELECT * FROM wp_users WHERE ID = '1' LIMIT 1

सलमान खान से पंगा लेना इन 12 बॉलीवुड सितारों को पड़ा भारी, बर्बाद हो गया बना-बनाया करियर

बॉलीवुड दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। इसमें हर एक सेलेबस की अपनी एक अलग पहचान है|

फिल्म इंडस्ट्री में कोई अपने नेक कामों की वज़ह से तो कोई अपने बुरे कामों की वजह से जाना जाता है। अगर बात करें बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे सलमान खान की तो वह अच्छे और बुरे दोनों कामों की वजह से बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। एक और उन्हें बॉलीवुड के कुछ लोग का गुड बॉय कहते हैं तो दूसरी और उन्हें बेड बॉय के नाम से भी प्रसिद्धि मिली हुई हैं।

आये दिन आपने सलमान के मदद करने के कामों के बारें में तो सुना ही होगा। लेकिन वहीं अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई सलमान से पंगा ले लेता हैं तो उसका करियर लगभग बर्बाद ही हो जाता है| आइये जानते हैं उन फ़िल्मी सितारों के बारे में जिनका करियर सलमान खान से पंगा लेने के बाद लगभग डूब गया।

विवेक ओबरॉय
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विवेक ओबरॉय का है, दरअसल विवेक और ऐश्वर्या राय के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इसी वजह से सलमान विवेक को जरा भी पसंद नहीं करते थे। वहीं विवेक और सलमान के झगड़े की वजह कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन थी। क्योंकि सलमान नहीं चाहते थे कि ऐश्वर्या विवेक के साथ रहे, इसी वजह से विवेक को करियर उभर नहीं सका और उनके करियर की गाड़ी में हमेशा के लिए ब्रेक लग गया।

जॉन अब्राहम
कहा जाता हैं कि 2006 में फ़िल्म बाबुल के सेट पर बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और भाईजान सलमान का झगड़ा हुआ था। तब से इन दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं हुआ। कुछ लोग तो यह भी बोलते हैं कि कई फिल्मों से जॉन को हटवाने में बॉलीवुड के भाईजान सलमान का ही हाथ रहा हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड के खान सलमान से पंगा लेने वालों में ऐश्वर्या का भी नाम शामिल है। जब ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने सलमान के खिलाफ आवाज़ उठाई तो सलमान को ऐश्वर्या की ये बात बिल्कुल भी पसन्द नहीं आयी। उसी के बाद से सलमान फिल्मों के सेट पर ऐश्वर्या से बत्तमीजी करने पहुंच जाते थे। जिसके कारण प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने ऐश्वर्या को फ़िल्म देने बंद कर दिया था।

कैटरीना कैफ
Katrina Kaif admits Salman Khan is her best friend कटरीना कैफ ने माना सलमान खान हैं उनके पक्के दोस्त - India TV Hindi News

एक वक्त था जब सलमान कैटरीना को पसन्द किया करते थे और दोनों के लव अफेयर की खबरें खूब चर्चाओं में रहती थी। लेकिन जब कैटरीना ने सलमान का हाथ छोड़कर रणबीर कपूर का हाथ थामा तो यह बात सलमान को रास नहीं आयी, इसी वज़ह से कैटरीना के करियर की रफ़्तार काफी धम हो गयी थी।

सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड के हंसमुख एक्टर सुशांत अब हमारे बीच नहीं है। वहीं उनकी मौ’त के बाद सलमान पर मैंटल हैरेस करने का आरोप कई बार लगे थे। वही सुशांत की मौ’त की बाद सभी ने सलमान को पूरी तरह बॉयकॉट करने का फ़ैसला किया था। ऐसा माना जाता था कि सलमान के कारण सुशांत के हाथों से कई अच्छे प्रोजेक्ट निकले थे।

अरिजीत सिंह
अरिजीत और सलमान का किस्सा तो सभी को पता ही हैं। अरिजीत ने कहा था कि सलमान ने उनका गाना ज़बरन अपनी मूवी में निकाल दिया था। इस बात से सलमान अरिजीत से बहुत नाराज हुए, साथ ही अरिजीत से कई मूवी भी छीन ली। सलमान के इस बर्ताव से अरिजीत को काफ़ी परेशानी हुई।

साहिल खान
सलमान खान ने साहिल खान का भी करियर बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साहिल खान ने एक बार बिना किसी का नाम लिए कहा था कि एक पॉवरफुल खान ने उनके करियर को चौपट कर दिया है।

जिया खान
जिया खान अब इस दुनियां में नहीं हैं। लेकिन जब जिया की माँ ने मीडिया से कहा कि सलमान की वजह से सूरज पंचोली इस केस से बचकर निकल गया था, साथ ही उन्होंने बताया कि जिया के करियर में रोड़े डालने वाला सलमान खान ही था, जिस कारण बॉलीवुड में उन्हें ब्रेक नहीं मिल रहा था।

रणबीर कपूर
कटरीना कैफ की वजह से ही रणबीर कपूर तो अब सलमान खान को फूटी आंखों भी नहीं सुहाते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणबीर कपूर के करियर में लगे ब्रेक के पीछे सलमान खान का काफी बड़ा हाथ था। सलमान खान से रणबीर के करियर के रास्ते में भी खूब कांटे बिछाए थे।

अर्जुन कपूर
बात करें अर्जुन कपूर की तो जबसे उन्होंने मलाइका अरोड़ा को डेट करना शुरू किया हैं, तबसे वह सलमान को बिल्कुल भी नहीं भा रहे और यही कारण हैं कि अब अर्जुन कपूर का करियर कुछ सही नहीं चल रहा है।

सोना मोहपात्रा
सोना मोहपात्रा का करियर भी काफ़ी हद तक बर्बाद हो चुका हैं, जिसके पीछे सलमान खान का ही हाथ हैं। इस बात को लेकर सिंगर सोना मोहापात्रा कई बार सोशल मीडिय़ा पर भी लिख चुकी है।

सोनू निगम
और लोगों की तरह ही सिंगर सोनू निगम का भी करियर डूबोने में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का हाथ रहा है, यहीं कारण है जो सिंगर ने भी बिना किसी की परवाह किए एक वीडियो जारी कर कहा था कि सलमान खान ने उनका करियर खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Leave a Comment