इन अभिनेत्रियों ने कम उम्र में की थी शादी, नम्बर 2 ने तो मात्र 16 की उम्र में बन गई थी दुल्हन – The Focus Hindi

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_users' doesn't exist]
SELECT * FROM wp_users WHERE ID IN (1)

WordPress database error: [Table 'u945304538_migration1.wp_users' doesn't exist]
SELECT * FROM wp_users WHERE ID = '1' LIMIT 1

इन अभिनेत्रियों ने कम उम्र में की थी शादी, नम्बर 2 ने तो मात्र 16 की उम्र में बन गई थी दुल्हन

बॉलीवुड में स्टार्स की लव-स्टोरी और इनकी शादियों के किस्से शुरू से ही मशहूर रहे हैं।

इस फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे भी है जिन्होंने कभी शादी नहीं की तो कुछ ऐसे भी है जो उम्र से पहले ही शादी के बंधन में बंध गए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहें है जिन्होंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली और कईयों ने तो बॉलीवुड में काम करना भी छोड़ दिया।

भाग्यश्री
भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म ” मैंने प्यार किया” से इतनी सफलता पा ली जितनी सफलता पाने के लिए अन्य कलाकार पूरी जिंदगी लगा देते हैं। भाग्यश्री ने 21 साल की उम्र में ही हिमालय दासानी से शादी कर ली। आपको बता दें कि हिमालय दासानी और भाग्यश्री स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी के बाद इनके दो बच्चे अवंतिका और अभिमन्यु हैं।

डिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड की सदाबाहर एक्टर डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में एक्टर राजेश खन्ना से शादी रचाई थी। इनकी शादी मीडिया में चर्चा का विषय बनी थी। जब इन दोनों की शादी हुई तो उस जमाने में राजेश खन्ना सुपरस्टार थे। इन दोनों की उम्र में तकरीबन 15 साल का फासला था।

दिव्या भारती
बॉलीवुड इतिहास की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिव्या भारती का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 1992 में भारती ने बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। उस समय उनकी उम्र 18 वर्ष थी, 5 April 1993 में दिव्या इस दुनिया को अलविदा कह गयी, जिसका राज आज तक लोगों को मालूम नहीं हैं।

नीतू सिंह
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर ने भी 21 साल की उम्र में एक्टर संग सात फेरे लिए।इन दोनों के उम्र का फासला 14 साल का था। ऋषि कपूर इंडस्ट्री में खुद को एक स्टार के रूप में स्थापित कर चुके थे। वही नीतू का कैरियर परवान ही चढ रहा था।

बबीता
बबीता ने 6 नवंबर 1971 को रणधीर कपूर से शादी की थी। जब बबीता की शादी रणधीर कपूर से हुई तब उनकी उम्र तकरीबन 23 साल थी। बता दें कि बबीता और रणधीर कपूर की दो बेटी करिश्मा कपूर और करीना कपूर है। बताया जाता है कि साल 1988 के दौरान रणधीर और बबीता अलग हो गए हालांकि इन दोनों ने तलाक आज तक नहीं लिया। अलग-अलग घर में रहकर भी दोनों ने अपने बच्चों को बराबर प्यार दिया है।

Leave a Comment